मध्य प्रदेश राज्य सहकारी सूचना एवं उन्नत प्रौद्योगिकी संघ मर्यादित
मध्यप्रदेश राज्य सहकारी सूचना एवं उन्नत प्रौद्योगिकी संघ मर्यादित (MPITFED) एक शीर्ष स्तर सहकारी संघ है, जो की मध्यप्रदेश सरकार द्वारा सहकारिता विभाग के सोसायटी अधिनियम 1960, धारा 7 के अंतर्गत गठित, प्रवर्तित एवं वित्त पोषित है। संघ का उद्देश्य राज्य में सूचना एवं उन्नत प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देना, युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करना, विभिन्न शासकीय एवं अर्द्ध-शासकीय संस्थानों को तकनीकी एवं मानव संसाधन सेवाएँ प्रदान करना है एवं उपविधियो के अधीन कार्य करना है !
एम् पी आई टी संघ, भारत सरकार की "स्टार्टअप इंडिया" पहल को सशक्त करने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा लक्ष्य नवाचार-आधारित नए स्टार्टअप्स को एक संरक्षित मंच प्रदान करना है, जिससे वे अपने व्यवसाय को सफलतापूर्वक स्थापित कर सकें। इसके अंतर्गत हम उन्हें कार्य प्रदान करने के साथ-साथ समय-समय पर मार्गदर्शन, प्रशिक्षण, तकनीकी सहायता एवं वित्तीय समावेशन उपलब्ध कराते हैं।
इसके अतिरिक्त, एम् पी आई टी संघ केंद्रीय एवं राज्य सहकारिता मंत्रालय के "सहकारिता से समृद्धि" के दृष्टिकोण को साकार करने हेतु सहकारिता क्षेत्र में नवाचार, डिजिटल परिवर्तन एवं तकनीकी उन्नयन को बढ़ावा देने के लिए कार्यरत हैं, जिससे सहकारी संस्थाएँ अधिक कुशलता से कार्य कर सकें एवं उनकी उत्पादकता में वृद्धि हो।
Read More!
प्रिय सहकारी संस्थाओं, संघों, राज्य एवं केंद्र सरकार के विभागों के सम्मानित प्रतिनिधिगण,
आप सभी से आज संवाद स्थापित करते हुए मुझे अत्यंत प्रसन्नता हो रही है। जैसा कि हम सभी भली-भांति जानते हैं, सहकारी आंदोलन सहयोग, सहभागिता एवं पारस्परिक समर्थन की सुदृढ़ नींव पर आधारित है। हमारे सामूहिक प्रयासों से ही हम सफलता प्राप्त कर सकते हैं और समाज व समुदायों पर सकारात्मक प्रभाव डाल सकते हैं।
मेरा दृढ़ विश्वास है कि आपसी सहयोग के माध्यम से हम उल्लेखनीय उपलब्धियाँ हासिल कर सकते हैं। चाहे वह ज्ञान एवं संसाधनों का साझा उपयोग हो या आवश्यकता पड़ने पर एक-दूसरे को सहयोग प्रदान करना—इन सभी प्रयासों से हम एक सशक्त, जीवंत एवं प्रभावी सहकारी क्षेत्र का निर्माण कर सकते हैं, जो सभी के हित में हो।
हमारे माननीय केंद्रीय मंत्री अमित शाह जी ने भी देश में सहकारी क्षेत्र के महत्व एवं आवश्यकता पर विशेष रूप से प्रकाश डाला है। एमपीआईटी (MPIT) इसी दृष्टिकोण को साकार करने की दिशा में एक आशावादी एवं ठोस प्रयास है, ताकि सहकारी क्षेत्र के लिए परिकल्पित विज़न को धरातल पर उतारा जा सके।
आइए, हम अपने आंदोलन की अब तक की उपलब्धियों पर आगे बढ़ते हुए, अपने सदस्यों एवं समुदायों के सर्वांगीण कल्याण हेतु मिलकर कार्य करने की प्रतिबद्धता को और अधिक सुदृढ़ करें।
सहकारी आंदोलन के प्रति आपके निरंतर सहयोग एवं समर्पण के लिए मैं आपका हृदय से धन्यवाद करता हूँ।
सादर,
श्री मोहित शुक्ला
अध्यक्ष
नवीनतम समाचार।
सूचना और निविदा।
- मध्यप्रदेश राज्य सहकारी सूचना एवं उन्नत प्रौद्योगिकी संघ मर्यादित, भोपाल के मुख्यालय में RO Water Purifier लगाया जाना हैं | इसके लिए संबंधित संस्थओं से उनकी दरें दिनांक 20/11/2025 सायं 5:00 बजे तक आमंत्रित की जाती हैं |
- मध्यप्रदेश राज्य सहकारी सूचना एवं उन्नत प्रौद्योगिकी संघ मर्यादित, भोपाल के मुख्यालय में Inverter with Battery Set लगाया जाना हैं | इसके लिए संबंधित संस्थओं से उनकी दरें दिनांक 20/11/2025 सायं 5:00 बजे तक आमंत्रित की जाती हैं |
- मध्यप्रदेश राज्य सहकारी सूचना एवं उन्नत प्रौद्योगिकी संघ मर्यादित, भोपाल द्वारा कार्यालय उपयोग हेतु 1 उच्च गुणवत्ता के डेस्कटॉप कंप्यूटर (संपूर्ण आवश्यक सहायक उपकरणों सहित) क्रय किया जाना | संबंधित कंपनियों/फर्मों से निविदा प्रस्ताव आमंत्रित हैं ।
- मध्यप्रदेश राज्य सहकारी सूचना एवं उन्नत प्रौद्योगिकी संघ मर्यादित (MPITFED), भोपाल, द्वारा संघ की आधिकारिक वेबसाइट (HTML) के निर्माण हेतु अनुभवी, दक्ष एवं योग्य आईटी सेवा प्रदाता कंपनियों/फर्मों से निविदा प्रस्ताव (RFP) आमंत्रित हैं ।
- मध्यप्रदेश राज्य सहकारी सूचना एवं उन्नत प्रौद्योगिकी संघ मर्यादित, भोपाल के पोषण आहार से सम्बंधित प्रशिक्षण कार्य कराया जाना हैं | इस हेतु सूचीबद्ध NGO संस्थाओं से पोषण आहार सम्बंधित प्रशिक्षण प्रदान करने हेतु सील बंद प्रस्ताव आमंत्रित है |
- मध्यप्रदेश राज्य सहकारी सूचना एवं उन्नत प्रौद्योगिकी संघ मर्यादित, भोपाल के द्वारिका परिसर स्थित मुख्यालय में सिविल कार्य तथा फर्नीचर का निर्माण कराए जाने हेतु संबधित संस्थान से सील बंद प्रस्ताव आमंत्रित है |
- मध्य प्रदेश राज्य सहकारी सूचना एवं उन्नत प्रौद्योगिकी संघ मर्यादित भोपाल द्वारा ISO सर्टिफिकेशन कराने हेतु कोटेशन आमंत्रित है !
- मध्य प्रदेश राज्य सहकारी सूचना एवं उन्नत प्रौद्योगिकी संघ मर्यादित भोपाल द्वारा प्रिंटर खरीदी हेतु कोटेशन आमंत्रित है
- मध्य प्रदेश राज्य सहकारी सूचना एवं उन्नत प्रौद्योगिकी संघ मर्यादित भोपाल द्वारा विभिन्न एजेंसियो को सूचीबद्ध करने हेतु सूचना ! अंतिम दिनांक – 30/09/2024
- संघ के LOGO (प्रतिक चिन्ह) का ट्रेड मार्क कराने हेतु कोटेशन आमंत्रित है |
- कॉलेज के छात्र छात्राओं को मार्केटिंग, अनुसंधान, सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट आदि क्षेत्रो में प्रशिक्षण प्रदान करने हेतु |
- ऑडिट कार्य हेतु आंतरिक अंकेक्षक का ( वित्तीय वर्ष 2024 – 25 ) एम्पैनलमेंट किया जाना है |
करियर और जॉब ।
इम्पोर्टेन्ट लिंक्स
फोटो गैलरी
मध्य प्रदेश आई टी फेडरेशन (फोटो गैलरी)

























